LIVE: श्री राजेश्वर भगवान का 142वां जन्मोत्सव एवं रामनवमी मेला शिकारपुरा धाम
श्री राजेश्वर धाम श्री राजेश्वर धाम शिकारपुरा - जोधपुर

संस्कार शिविर

बच्चों एवं युवाओं में सद्गुणों और संस्कारों के विकास हेतु शिविर

संत श्री राजारामजी युवा जागृति मंच द्वारा नियमित रूप से संस्कार शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिनका उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति की गहराइयों से परिचित कराना एवं समाज के प्रति उनकी जागरूकता बढ़ाना है।

उद्देश्य

  • युवाओं को भारतीय संस्कृति की गहराइयों से परिचित कराना
  • नशाखोरी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना
  • बाल-विवाह एवं अनावश्यक मृत्यु-भोज जैसी कुरीतियों का विरोध
  • संयुक्त परिवार व्यवस्था के लाभों पर बल देना
  • फैशन-प्रधान जीवनशैली की जगह सादगीपूर्ण जीवन को बढ़ावा देना
  • सामूहिक प्रयासों से समस्या समाधान की भावना जागृत करना
  • रोजगार की नई संभावनाओं की जानकारी देना

कार्यक्रम की विशेषताएं

शिविरों में विषय-विशेषज्ञों एवं समाजसेवियों के प्रेरणादायी व्याख्यान, समूह चर्चाएं तथा नृत्य-संगीत-नाटक जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होती हैं, जो भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देती हैं।

यह शिविर श्री राजेश्वर भगवान, संत श्री देवारामजी महाराज एवं संत श्री किशनारामजी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर महंत श्री दयारामजी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित किए जाते हैं।

← सभी कार्य देखें